फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नवनियुक्त जिलाधिकारी के सम्मुख होंगी आपदा से निपटने की चुनौतियां

नवनियुक्त जिलाधिकारी के सम्मुख होंगी आपदा से निपटने की चुनौतियां

Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नवनियुक्त जिलाधिकारी के सम्मुख होंगी आपदा से निपटने की चुनौतियां
गोपेश्वर। चमोली जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के सम्मुख आपदा से निपटने और चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की चुनौतियां हैं।
विज्ञापन

जिले की नवनियुक्त जिलाधिकारी वर्ष 2012 बैच की आईएएस हैं। वे इससे पहले हरिद्वार जिले की मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। ये जिले की पहली महिला जिलाधिकारी होंगी। चमोली जिला आपदा की दृष्टि से जोन फाइव में है। थराली, देवाल, नारायणबगड़ और घाट क्षेत्रों में 16 जुलाई को अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से कई ग्रामीणों के मकान और दुकानें बह गई थी। अभी भी आपदा प्रभावितों को राहत नहीं मिल सकी है। वहीं, बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बदरीनाथ की तीर्थयात्रा के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। यहां बार-बार हाईवे बाधित होने से तीर्थयात्रा बाधित हो रही है। हेमकुंड साहिब की सुचारु तीर्थयात्रा के लिए भी बारिश चुनौति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed