फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   11 वार्डों से 31 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

11 वार्डों से 31 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
11 वार्डों से 31 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला,रायवाला।
विज्ञापन

बहुउद्देश्यीय किसान सेवा सहकारी समिति, श्यामपुर के निर्वाचन में डेलीगेट के 11 वार्डों से 31 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए। सोमवार को प्रपत्रों की जांच के बाद मंगलवार को नाम वापसी होगी। श्यामपुर किसान सेवा सहकारी समिति के निर्वाचन में डेलीगेट के पदों के लिए कुल 45 नामांकन प्रपत्र बिके, जिनमें से 31 नामांकन पत्र जमा किए गए। समिति के सचिव प्रताप पोखरियाल ने बताया कि वार्ड संख्या एक खदरी से दो, वार्ड दो गढ़ी से एक, वार्ड तीन चकजोगीवाला से तीन, वार्ड चार छिद्दरवाला से चार, वार्ड पांच छिद्दरवाला द्वितीय से पांच, वार्ड संख्या छह ठाकुरपुर से एक, वार्ड सात भट्टोंवाला से दो, वार्ड आठ रायवाला से तीन, वार्ड नौ श्यामपुर से तीन लोगों ने नामांकन प्रपत्र जमा किए। जबकि वार्ड संख्या 10 साहबनगर से तीन, वार्ड 11 हरिपुरकलां से चार प्रत्याशियों द्वारा नामांकन प्रपत्र जमा किए गए हैं। बताया कि सोमवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच और मंगलवार को नाम वापस लिए जा सकते हैं।

दूसरी ओर सहकारी समितियों के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से फैली चुनाव रद्द होने की अफवाहों पर रविवार को विराम लग गया। समितियों में वार्डों को लेकर कई जिलों से दायर रिट के जवाब में न्यायालय द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि से सोशल मीडिया के माध्यम से इसके रद्द होने की अफवाह गर्म रही। जिला सहायक निबंधक रधुवीर सिंह ने बताया कि निर्वाचन के बाबत आवंटित वार्डों को लेकर कई जिलों से न्यायालयों में आपत्ति दर्ज कराई गई थी, जिसके चलते कुछ समितियों के निर्वाचन पर रोक लगाते हुए शेष समितियों के निर्वाचन को यथावत रखा गया है। बताया कि पत्र के माध्यम से देहरादून जिले की सहसपुर नाथूवाला पीलियो किसान सेवा सहकारी समिति की निर्वाचन प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed