फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में छह खिलाड़ियों का चयन

एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में छह खिलाड़ियों का चयन

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में छह खिलाड़ियों का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

मलेशिया में होने वाले एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के तीन और जिले भर से कुल छह खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर हुए नेशनल मास्टर्स गेम्स में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर मास्टर्स गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उक्त खिलाड़ियों का चयन किया है।
बीते शनिवार को मास्टर्स गेम्स फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से देहरादून में भेंट की। इस मौके पर उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। बताया गया कि एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स सात से 15 सितंबर तक मलेशिया में होंगे। इसके लिए जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, उनमें से अधिकांश शिक्षा विभाग से जुड़े हैं। गेम्स में चयनित खिलाड़ी संतोष रॉय ने बताया कि मलेशिया में होने वाले एशियन पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में यमकेश्वर ब्लॉक की कुसुम चौधरी का बैडमिंटन में महिपाल लिंगवाल और संतोष रॉय का एथलेटिक में चयन हुआ है।
विज्ञापन

वहीं पौड़ी से उमा रौथाण का बैडमिंटन, मृदुला व शैलेंद्र राणा का एथलेटिक में चयन हुआ है। जबकि प्रदेश से इस खेल के लिए 14 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। बताया गया कि इस प्रतियोगिता के लिए चयनित होने से पूर्व चंडीगढ़ में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed