{"_id":"5b4bb4794f1c1b3e748b50c7","slug":"15316880547-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी सैलानियों व ऋषिकुमारों ने किया पौधा रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी सैलानियों व ऋषिकुमारों ने किया पौधा रोपण
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
परमार्थ निकेतन आश्रम के अंतर्गत परमार्थ गुरुकुल वीरपुर खुर्द में आयोजित पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम के तहत ऋषिकुमारों व विदेशी सैलानियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान फल, छायादार व फूलों के पौधे रोपे गए। पौधरोपण कार्यक्रम में बैकपैकिंग विथ अ पर्पस ग्रुप के सदस्यों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी विदेशी सैलानियों व ऋषिकुमारों ने पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संकल्प लिया। बताया गया कि उक्त ग्रुप के सदस्य विश्व के विभिन्न देशों में जाकर अपनी संस्कृति से लोगों को रूबरू कराते हैं। दल के सदस्य परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय प्रवास पर आए हैं, जोकि आश्रम में कर्मयोग की शिक्षा ले रहे हैं।
दल के सदस्यों ने परमार्थ निकेतन में योग, ध्यान, गंगा आरती, हवन में हिस्सा लिया और साध्वी भगवती सरस्वती के आध्यात्मिक सत्संग को वीडियो के माध्यम से श्रवण किया। दल के सदस्यों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करते हुए आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि नेचर, कल्चर और फ्यूचर को सुरक्षित रखना नितांत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने परमार्थ निकेतन में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग के दौरान विश्व के करीब 101 देशों से शामिल हुए साधकों, योगियों को संदेश दिया था कि नेचर और कल्चर सुरक्षित है, तो फ्यूचर और देश सुरक्षित है। अभियान में नंदिनी त्रिपाठी, टीगोल्फ के शिवश सोनी, विनय कुमार, बैकपैकिंग विथ अ पर्पस ग्रुप के सदस्य, विदेशी सैलानियों के अलावा परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों ने शिरकत की।