फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहभागिता से निर्मल होगी गंगा : सुबोध

सहभागिता से निर्मल होगी गंगा : सुबोध

Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
सहभागिता से निर्मल होगी गंगा : सुबोध
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

नरेंद्रनगर वन प्रभाग की शिवपुरी रेंज के अंतर्गत ब्रह्मपुरी क्षेत्र में नमामि गंगे योजना के तहत गंगा वृक्षारोपण सप्ताह अभियान संपन्न हो गया। समापन मौके पर नरेंद्रनगर विधायक व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गंगा व पर्यावरण का संवर्धन संभव हो सकता है। कार्यक्रम के तहत अंतिम दिन करीब डेढ़ सौ पौधे रोपे गए, जिनमें आयुर्वेदिक औषधीय व फलदार, छायादार पौधे शामिल हैं। बताया गया कि सप्ताह भर में एक हजार पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया था। इस अवसर पर कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि सामुहिक सहभागिता से ही गंगा को अविरल और निर्मल बनाया जा सकता है। पर्यावरण के प्रति सभी को जिम्मेदारी निभाते हुए अपने आसपास के क्षेत्र में पौधे रोपने होंगे। उन्होंने रोपे गए पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। कहा कि गंगा के आसपास पौधे रोपने से मोक्षदायिनी की स्वच्छता में काफी हद तक मदद मिलेगी और इससे पर्यावरण का संवर्धन भी होगा।
इस दौरान कार्यक्रम में वन संरक्षक पीके पात्रो, प्रभागीय वनाधिकारी धर्म सिंह मीणा, एसडीओ नरेंद्रनगर एसपी शर्मा, एसडीओ देवप्रयाग डीपी बलूनी, रेंजर अधिकारी गौहरी रेंज राजेंद्र मोहन नौटियाल, मुनिकीरेती निकाय के निवर्तमान अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, अनिल बडोला, पीजी ऑटोनामस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, रेंज अधिकारी स्पर्श काला, ब्लॉक प्रमुख बिनीता बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत, पंकज बिष्ट, संजय कुमार, प्रदीप सिंह, संदीप सुयाल, खिमानंद जोशी, अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वन पंचायतों को किए चेक वितरित
कार्यक्रम के दौरान ग्रीष्मकाल में विभिन्न वन पंचायतों के वनाग्नि सुरक्षा एवं नियंत्रण में सहयोग करने पर 50 वन पंचायतों को सरकार की ओर से चेक वितरित किए गए। बताया गया कि अवशेष 99 वन पंचायतों को आरटीजीएस के तहत भुगतान किया जाएगा, जिसमें कुल 149 वन पंचायतों को कैंपा योजना के तहत 13 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed