फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक हरेला पर्व

प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक हरेला पर्व

Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक हरेला पर्व
छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, स्लोगन के माध्यम से लोगों को बताया पौधों का महत्व
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक हरेला पर्व पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। छात्रों ने बैनर और स्लोगन के माध्यम से लोगों को पौधों का महत्व बताया। रैली को प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली सरस्वती विहार, डांडा बस्ती, नेहरू बाजार, शिवपुरी कॉलोनी, अस्पताल रोड, गोरखनाथ मंदिर होते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंच संपन्न हुई। रैली में छात्रों ने पेड़ काटना अत्याचार, पेड़ काटना छोड़ दो, सेव ट्री, सेव अर्थ, पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ, सेव द एनवॉयरमेंट एंड यू विल सेव द लाइफ एंड फ्यूचर जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। रैली में 600 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर अवधेश गिरी, कमलेश, कालिका प्रसाद, दीपक, मोहित रोहिला, दिवाकर, हरीश, फकीर, पंकज, वीरपाल, अनिल, सुषमा राणा, मुकेश, कुसुम, आयुषी, मानसी, ऊषा, करिश्मा, प्राचीन, निकिता, नित्या, नैंसी, छवि, प्रीती, मोनिका, रीतिका नौटियाल, बनिता राणा, गिन्नी, सुरभि पाल, अंशिका, अनुराग, अजीत, अशोक, राहुल, नरेश, निकेश, सुरेंद्र, मुकेश, रोहित, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं रुद्रपुर स्थित बाबा भूमनशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने छह दिवसीय हरेला पर्व के पहले दिन जन जागरूकता रैली निकाली। स्कूल परिसर से शुरू हुई रैली पंचायत भवन, जूनियर हाईस्कूल होते हुए वापस स्कूल परिसर में पहुंच संपन्न हुई। इस मौके पर प्रधानाचार्य युद्धवीर सिंह भंडारी, हेमानंद शर्मा, बलवीर, नीरज, संदीप, सपना, शुभांगी, ऋचा, अंकिता, स्वाती, अंजुम, सोहन वीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पछवादून विकास मंच ने 25 फलदार पौधे रोपे
विकासनगर। पछवादून विकास मंच ने हरेला पर्व की शुरूआत हरबर्टपुर में 25 फलदार पौधे रोपने के साथ की। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने बताया कि अब अगले 15 दिन तक मंच से जुड़े सदस्य जगह-जगह पौधरोपण कर लोगों को पौधों का महत्व बताएंगे। कहा एक पेड़ 100 पुत्रों के समान होता है। ऐसे में लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए। इस मौके पर सुनील तोमर, वीर सिंह राणा, मदन नेगी, मोहन खत्री, आलोक कुमार, अमन बिजल्वाण, आयुष शर्मा, गजेंद्र सिंह, बिशन दास, नवीन वमा, राकेश कुमार, ममता रानी, सुनीता देवी, अंजू बाला, मनीषा शर्मा, लीलावती, अंशु थापा, निर्मला आदि मौजूद रहे।

लोगों को निशुल्क औषधीय पौधे बांटे
विकासनगर। पछवादून गढ़वाल युवा मोर्चा के सदस्यों ने हरेला पर्व पर पछवादून गढ़वाल सभा भवन में लोगों को निशुल्क औषधीय पौधे वितरित किए। जिसमें हरड़, नीम, तुलसी, गिलोय आदि के पौधे शामिल रहे। उन्होंने लोगों को भी आसपास पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, सचिव सुमन ममगाई, जयंती पटवाल, मोहिनी नौटियाल, आरपी सेमवाल, भारत सिंह नेगी, पीसी केष्टवाल, धीरेंद्र तड़ियाल, सुमित्रा भट्ट, सविता ध्यानी, अनूप सिंह, एमएन रतूड़ी, विनोद भट्ट, सुधीर पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

हनुमतधाम में विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे रोपे
विकासनगर। रोटरी दून विकास क्लब ने हरेला पर्व के तहत हनुमतधाम में विभिन्न प्रजातियों के 60 पौधे रोपे। क्लब अध्यक्ष अजय धमीजा ने कहा कि पेड़-पौधे मनुष्य को विभिन्न प्रकार से लाभान्वित करते हैं। इस मौके पर उपमंडलाध्यक्ष सुरेश रावत, अनिल जैन, संजय अग्रवाल, रोहित गुप्ता, सतीश जायसवाल, अजय राणा, अरुण शर्मा, प्रवेश भंडारी, अमित अग्रवाल, संजीव राणा, विष्णु महावर, नितेश अरोड़ा आदि मौजूद रहे। राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान विकासनगर (जस्सोवाला) के छात्रों ने भी पर्व के तहत कॉलेज परिसर में पौधे रोपे। इस मौके पर कमलेश्वर, भूपेंद्र, लीला नेगी, अनिल पांडेय, विजय कश्यप, नीलम, अश्विनी, प्रशांत, अरशद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed