फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिल्ट नहर किनारे पौधरोपण कर ग्रीन जोन विकसित करेगा बंकिम फाउंडेशन

सिल्ट नहर किनारे पौधरोपण कर ग्रीन जोन विकसित करेगा बंकिम फाउंडेशन

Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
सिल्ट नहर किनारे पौधरोपण कर ग्रीन जोन विकसित करेगा बंकिम फाउंडेशन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

बंकिम मेमोरियल एजूकेशन फाउंडेशन के ग्रीन ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत लायंस और लायनेस क्लब के सदस्यों ने पुल नंबर-1 पार नवाबगढ़ सिल्ट इंजेक्टर नहर के किनारे विभिन्न प्रजातियों के 200 से अधिक पौधे रोपे। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के प्रेसीडेंट और पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने पौधरोपण के साथ किया। जिसके बाद नहर हरड़, बेहड़ा, बेल, टिकोमा, अमलताश, साधला, कंचन, चंपा, गुलमोहर, पीपल, कचनार, रोहिणी समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। फाउंडेशन का लक्ष्य डाकपत्थर से लेकर नवाबगढ़ तक करीब तीन किमी लंबी सिंचाई नहर के किनारे ग्रीन जोन विकसित करने का है।
फाउंडेशन के प्रेसीडेंट नवप्रभात ने बताया कि कोई भी व्यक्ति फाउंडेशन के पास 100 रुपये जमा कर यहां पौधा लग सकता है। जिसके बाद उसके देखभाल की जिम्मेदारी पूरी तरह से फाउंडेशन की होगी। पौधे की रखवाली के लिए तारबाड़ का निर्माण किया जाएगा। बताया कि नहर किनारे 100 से अधिक पौधे लगाने पर वहां पर पौधे लगाने वाले और जिसकी याद में पौधा लगाया जा रहा है उसके नाम का बोर्ड भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में लायनेस क्लब की ओर से अध्यक्ष दीपा कुमार, रूपा शर्मा, मधु अग्रवाल, शालू चुग, मिथलेश शर्मा, मनीष दत्ता, इंदु जायसवाल, कृतिका सैठी, बीना चंडोक, टीना कौर और लायंस क्लब की ओर से अध्यक्ष मनीष दत्ता, रीजन चेयरपर्सन विशाल ठाकुर, जोन चेयरपर्सन राम मूर्ति गुप्ता, संदीप मोंगा, गगन सेठी, अनुज कौशिक, यमन चौधरी, दिनेश जयसवाल, सुबोध वर्मा, हेम चंद्र सकलानी, उमाकांत अग्रवाल, विनय नौटियाल, अजय गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जल विद्युत निगम, वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी प्रतिभाग किया। इस मौके पर रेंजर कुलदीप पंवार, वन दरोगा महावीर चौहान, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र पांडेय, यूजेवीएनएल के जीएम राजीव अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, धीरज बॉबी नौटियाल, हिमकर गुप्ता, सलमान, खान, नईम, जिशान अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed