{"_id":"5b4b80e64f1c1b4b748b4f18","slug":"15316748516-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पाडली में आयोजित हुआ कौशल रोजगार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री कौशल केंद्र पाडली में आयोजित हुआ कौशल रोजगार मेला
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सेवा इंटरनेशनल पाडली की ओर से प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में चल रहे कौशल रोजगार मेले के अंतिम दिन 60 प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाणपत्र बांटे गए।
रोजगार मेले में तहसीलदार कर्णप्रयाग विपिन चंद्र पंत ने कहा कि सेवा इंटरनेशनल संस्था की ओर से दिए जा रहे विभिन्न विषयों के प्रशिक्षण से युवाओं को लाभ मिलेगा। सीएचसी कर्णप्रयाग के सर्जन डा. राजीव शर्मा ने कहा कि संस्था की ओर से युवाओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण से उन्हें स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सेवा इंटर नेशनल संस्था के परियोजना प्रबंधक सुशील शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में युवक-युवतियों को स्वास्थ्य, पर्यटन, जैविक कृषि, फल प्रसंस्करण, मोबाइल रिपेयरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त 60 युवक और युवतियों को प्रमाणपत्र बांटे। इस मौके पर पवन सिंह, अक्षय कुमार, कुलदीप कंडेरी, अरुण, गंगा रावत, सूर्य दर्शन सिंह, निकिता, मोनिका, राकेश, मुकेश, मनवर सिंह और पप्पू सोलियाल आदि मौजूद थे।