{"_id":"5b451c014f1c1bb2288b5cdd","slug":"15312558077-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव में खोले जाएं आधार सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव में खोले जाएं आधार सेंटर
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
लोगों ने जौनसार बावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में आधार कार्ड सेंटर खोलने की मांग की है। स्थानीय निवासी चमन सिंह, सरदार सिंह, राजपाल सिंह, रणवीर सिंह, जगत सिंह, भोपाल सिंह आदि का कहना है कि पूर्व में तहसील मुख्यालय में लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाए गए थे। जिसके बाद शासन-प्रशासन ने गांव-गांव में जाकर आधार कार्ड बनवाने की बात कही थी, लेकिन अब तक क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने का काम शुरू नहीं हो सका है। विकलांग और बुजुर्गों के लिए लंबी दूरी तय कर शहरों में जाकर आधार कार्ड बनाना मुमकिन नहीं है। आधार कार्ड न होने से लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पा रहे हैं। कई लोगों की पेंशन आनी बंद हो गयी है तो कईयों को राशन नहीं मिल पा रहा है। उपजिलाधिकारी चकराता वीके तिवारी ने बताया कि उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों की मांग से अवगत कराया जाएगा।