{"_id":"5b45139a4f1c1bb2288b5ca4","slug":"15312536561-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं को मिलेगा लघु फिल्मों में अभिनय का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं को मिलेगा लघु फिल्मों में अभिनय का मौका
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी के ड्रामा थिएटर प्रोडक्शन विभिन्न विषयों पर लघु फिल्मों को निर्माण करेगा। इसके लिए नगर क्षेत्र के 12 युवक-युवतियों का चयन किया है।
देहरादून रोड स्थित एक होटल में मंगलवार को आयोजित ऑडिशन में लगभग 50 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। इसमें हुनर और अभिनय क्षमता के आधार पर 12 युवक-युवतियों का चयन किया गया। प्रोडक्शन के संस्थापक हरमीत सिंह ने बताया कि ड्रामा थिएटर प्रोडक्शन स्थानीय स्तर पर ऋषिकेश में ही लघु फिल्म व म्यूजिक अलबम का निर्माण करेगा। फिल्म में स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाएगा। चयनित कलाकारों को प्रशिक्षित कर विभिन्न वीडियो अलबम और लघु फिल्मों में अभिनय का अवसर दिया जाएगा।