{"_id":"5b3fa2744f1c1b97468b4fd1","slug":"153089701114-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवाओं का छह दिन बाद भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता युवाओं का छह दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समाई बोलेरो और लापता दो युवकों का शुक्रवार को छह दिन बाद भी कुछ पता नहीं लगा। पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफ की टीम अलकनंदा के दोनों ओर उनकी खोज में लगी हुई है।
एक जुलाई को शाम पांच बजे पीपलकोटी निवासी देवी हटवाल और राकेश मेहरा बोलेरो से पाखी जा रहे थे, लेकिन भनीरपाणी से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा में समा गया था। तब से वाहन और युवाओं की खोज की जा रही है लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि इन दिनों अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा हुआ है और पानी मिट्टीयुक्त होने से उनकी खोज में दिक्कतें आ रही हैं।