फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को 24 घंटे तैयार रहें जवान

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को 24 घंटे तैयार रहें जवान

Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को 24 घंटे तैयार रहें जवान

विज्ञापन
गोपेश्वर। यहां आयोजित पुलिस सम्मेलन में एसपी तृप्ति भट्ट ने पुलिस जवानों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चमोली विषम भौगोलिक परिस्थितियों का जिला है। लिहाजा आपदाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी पुलिस अधिकारी आपदा उपकरणों सहित हर वक्त आपदा से निपटने के लिए तैयार रहें। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों को सम्मानित भी किया गया।

पुलिस लाइन में आयोजित सम्मेलन में एसपी ने कहा कि अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान, टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों से संवाद बनाए रखें। प्रत्येक रविवार को गांव-गांव में होने वाले चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों को आपदा राहत व बचाव के बारे में भी जानकारी दें। इस दौरान एसपी ने जिले में घटित अपराधों की समीक्षा भी की और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। बीते मई माह में सर्वोत्तम कार्य करने पर निर्भीक पुलिस यूनिट के आरक्षी मुस्तकीम को मैन ऑफ दी मंथ के सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसडीआरएफ के 18 जवानों को जून माह में रूपकुंड ट्रैक पर फंसे केरल के पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकालने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डीएसपी हरवंश सिंह, मिथिलेश सिंह, प्रमुख अभियोजन अधिकारी अनिल कुमार जोशी, जयपाल सिंह नेगी, एलआईयू इंस्पेक्टर विजय मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक मातबर सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed