{"_id":"5b3fa0954f1c1b07278b4ea7","slug":"15308965323-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर नहीं हो रहा गैरसैंण में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर नहीं हो रहा गैरसैंण में पेयजल संकट
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। नगर पंचायत में पेयजल संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। उपभोक्ता स्रोत पर पानी कम होने के साथ ही असमान वितरण प्रणाली को पेयजल संकट के लिए जिम्मेदार बता रहे हैं।
उपभोक्ता ललित मोहन शाह, मोहन काला, करण सिंह, राजेश शाह आदि का कहना है कि नगर के सैनिक कालोनी, मुख्य बाजार सहित आसपास के मोहल्लों में लगातार पेयजल संकट बना है। स्कूल खुलते ही नगर में पानी की कमी और बढ़ गई है। हालांकि सप्ताह भर पूर्व हुई बारिश से कुछ दिन के लिए लोगों को राहत मिली थी। संघर्ष समिति के गोपी काला ने बताया कि बारिश आने के बाद जलसंस्थान ने टैंकर से आपूर्ति बंद कर दी, लेकिन पांच दिनों से बारिश नहीं होने और स्कूल खुलने के बाद पेयजल दिक्कतें बढ़ गई हैं। दूसरी ओर जलसंस्थान के अवर अभियंता वाईएस रावत ने कहा कि यदि कुछ दिनों में बारिश नहीं आती तो फिर टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।