फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्षतिग्रस्त भवनों से पंचायत घरों पर शिफ्ट करें स्कूल

क्षतिग्रस्त भवनों से पंचायत घरों पर शिफ्ट करें स्कूल

Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त भवनों से पंचायत घरों पर शिफ्ट करें स्कूल

विज्ञापन
थराली। ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में सीडीओ ने ब्लाक के सभी क्षतिग्रस्त विद्यालयों को बरसात तक पंचायत घरों या अन्य सुरक्षित भवनों में संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूल के रास्तों में बरसाती नालों को देखते हुए बच्चों को अन्य सुगम स्कूलों में पढ़ाए जाने की पैरवी करने की बात भी कही। सीडीओ ने कहा कि आपदा की दृष्टि से सभी विभाग सजग रहे। इसके अलावा बैठक में पंचायत सदस्यों ने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली के मुद्दे भी उठाए।

ब्लाक प्रमुख राकेश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सोल क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने थराली-घाट मोटर मार्ग को आरटीओ से पास कराने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदू बहुगुणा, प्रेम बल्लभ देवराड़ी, ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, पृथ्वी सिंह बुटोला आदि ने थराली-देवाल मोटर मार्ग की बदहाली की समस्या रखी। हरिनगर लेटाल के दान सिंह कनियाल और कस्बीनगर के राकेश मोहन ने कहा कि कई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त और जर्जर हाल में हैं। इस पर सीडीओ ने सभी क्षतिग्रस्त स्कूलों का संचालन सुरक्षित भवनों पर कराने के निर्देश दिए। रूईसाण के प्रधान सुदर्शन सिंह, डुंग्री के प्रेम शंकर ने गांवों का विद्युतीकरण, अन्य सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे तकनीशियन नियुक्त करने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य गंगा देवी, कुराड़ के प्रधान विशंभर दत्त आदि ने तुंगेश्वर, कुराड़, ढाकोली में पेयजल किल्लत की समस्या उठाई। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी डीडी उनियाल, डीपीआरओ बीएस दुग्ताल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल, खाद्य निरीक्षक बीपी रतूड़ी, सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई के सचिन कुमार, वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट, बाल विकास की गुड्डी रावत सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed