{"_id":"5b3f9dbc4f1c1b10278b4d14","slug":"15308958031312-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 जुलाई से बीटेक में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 जुलाई से बीटेक में एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि में संचालित बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए 12 जुलाई से रिपोर्टिंग होगी। विवि के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने संबंधित अभ्यर्थियों को 12 से 17 जुलाई तक यूसिक भवन में प्रमाण पत्रों के साथ रिपोर्ट करने को कहा है।
गढ़वाल विवि में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रीकल एंड इंस्ट्रूमेटेशन इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग और इंफारमेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक संचालित हो रहा है। बीटेक प्रथम वर्ष में जेईई (मेन)-2018 की वरीयता के अनुसार प्रवेश होने हैं। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. एनएस पंवार ने बताया कि 16 जुलाई तक विवि की वेबसाइट पर ऑन लाइन आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं। जबकि 12 से 17 जुलाई तक यूसिक भवन में अभ्यर्थी रिपोर्टिंग करेंगे। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई के बाद अभ्यर्थियों की ओर से भरी गई वरीयता के अनुसार सीटों का आवंटन किया जाएगा।