{"_id":"5b3d29ab4f1c1bc4248b482b","slug":"153073501813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग में पकड़े टैंपों और टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग में पकड़े टैंपों और टैक्सियां
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
धुमाकोट बस हादसे के बाद ऋषिकेश में संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारी हरकत में हैं। एआरटीओ ने बुधवार को भी विभिन्न मार्गों पर अभियान चलाकर ओवरलोडिंग में दो टैंपो और तीन टैक्सी का चालान किया। अभियान के दौरान 39 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि चार वाहन सीज किए गए।
एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में ऋषिकेश-हरिद्वार राजमार्ग, हरिद्वार बाईपास मार्ग और लालतप्पड़ में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नेपालीफार्म के समीप राजमार्ग पर चेकिंग में यात्रियों से भरे दो टैंपो और तीन टैक्सी पकड़ी गईं। इस दौरान ओवरलोडिंग में पांचों वाहनों का चालान किया गया। नियमों की अनदेखी पर डिलीवरी वैन, मैक्स और दो ट्रक को भी सीज किया गया। टैंपों और टैक्सी समेत 39 वाहनों का चालान किया गया।