फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क व पथप्रकाश व्यवस्था की उठाई मांग

सड़क व पथप्रकाश व्यवस्था की उठाई मांग

Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क व पथप्रकाश व्यवस्था की उठाई मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
विज्ञापन

प्रतीतनगर गौहरीमाफी के समाजसेवी पदम शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष से सत्यनारायण मंदिर से रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है। मंगलवार को शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि सत्यनारायण मंदिर से रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बने भारी गड्ढों से कई बार दुपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि रायवाला प्रतीतनगर, गौहरीमाफी और टिहरी विस्थापित क्षेत्र में विद्युत पोल तो लगे हैं, मगर पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को खासकर रात के घुप अंधेरे में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक के चलते लोगों में खासकर रात के समय भय बना रहता है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से सत्यनारायण मंदिर से रेलवे ब्रिज तक सड़क निर्माण और उक्त गांवों में पथ प्रकाश व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed