{"_id":"5b3be1884f1c1b8a288b4751","slug":"153065101617-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमझिम बारिश से सुबह राहत,दिन में उमस से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमझिम बारिश से सुबह राहत,दिन में उमस से आफत
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
तीर्थनगरी और समीपवर्ती इलाकों में मंगलवार सुबह के समय कुछ देर की रिमझिम बारिश से लोगों ने राहत महसूस की मगर दिन निकलने तक फिर से गर्मी व उमस से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। नगर क्षेत्र में उमस, गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जिसके कारण स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न स्थानों से आने वाले सैलानियों को भी तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे लोगों की उम्मीद दोपहर होने से खत्म हो गई। दोपहर के समय उन्हें फिर से उमस, गर्मी से बेहाल होना पड़ा। पसीने से तर बतर लोगों को राहत पाने के लिए जहां कूलर, एसी का सहारा लेना पड़ा, वहीं कई लोगों को गंगा व सहायक नदियों के साथ ही प्राकृतिक झरनो की शरण लेनी पड़ी। बढ़ती गर्मी के चलते खासकर स्थानीय लोगों के साथ ही देश-दुनिया से यहां जुट रहे सैलानियों को भी बेहाल होना पड़ रहा है।