फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य सरकार एम्स को देगी 200 एकड़ भूमि

राज्य सरकार एम्स को देगी 200 एकड़ भूमि

Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार एम्स को देगी 200 एकड़ भूमि
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

राज्य सरकार आईडीपीएल की 900 एकड़ भूमि हस्तांतरित होने के बाद 200 एकड़ भूमि एम्स संस्थान को उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि संस्थान तक आसानी से पहुंचने के लिए आईडीपीएल मार्ग का विस्तारीकरण कर फोरलेन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार एम्स को एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।
मंगलवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एम्स में 12 कमरों के प्राइवेट वार्ड का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्राइवेट वार्ड की सेवा शुरू होने से संस्थान में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन से प्रदेश के नागरिकों को काफी लाभ मिल रहा है। ऋषिकेश में संस्थान के खुलने से दिल्ली एम्स पर भी करीब 30 फीसदी बोझ कम हुआ है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि आईडीपीएल की 900 एकड़ भूमि को केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को हस्तांतरण किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द आईडीपीएल की भूमि प्रदेश सरकार को मिल सकती है। उन्होंने ऐलान किया कि भूमि मिलते ही इसमें से 200 एकड़ भूमि एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण के लिए संस्थान को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत ने कहा कि संस्थान राज्य सरकार को दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में मुकम्मल स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को तक पहुंचाने के लिए नियमित रूप से चिकित्सक उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नये बनाए गए प्राइवेट वार्डों में से आठ कमरे रोगियों और तीमारदारों के लिए हैं, जबकि चार नर्सिंग स्टाफ के लिए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में निदेशक ने एम्स के उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, एम्स की डीन सुरेखा किशोर, प्रोफेसर मनोज गुप्ता, प्रो. विजेंद्र सिह, जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल, ज्ञान सिंह नेगी, कुसुम कंडवाल, संजय शास्त्री, इंद्रकुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, अनीता ममगाईं, कविता शाह, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

बस हादसे में घायलों का जाना हाल
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को एम्स में भर्ती धुमाकोट बस हादसे में घायल दो बच्चों समेत तीन लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने एम्स निदेशक प्रोफेसर डा. रवि कांत से घायलों के स्वास्थ्य के संबंध आवश्यक जानकारियां हासिल की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमांशु 4 वर्ष निवासी भानियावाला, देहरादून और याशिका 7 वर्ष निवासी हल्दुआ, रामनगर, नैनीताल और सुनील (27) निवासी करतिया, पौड़ी के परिजनों से भी बातचीत की। उन्हें सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।


सीएम योगी के पिता से भी मिले सीएम
पेट की बड़ी आंत में इंफेक्शन की बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट से भी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुलाकात की। उन्होंने बिष्ट से बातचीत कर उनका हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से बिष्ट के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें मुकम्मल उपचार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed