{"_id":"5b3be17e4f1c1bbc248b459e","slug":"15306510059-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज करें मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पर दर्ज करें मुकदमा
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
एनएसयूआई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने शाह पर संवैधानिक पद का दुरुपयोग करने, महिलाओं, कार्यकर्ताओं और जजों समेत अल्पसंख्यकों को डराने का आरोप लगाया है। इस बाबत संगठन कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत देकर शाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मंगलवार को संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह मलिक की अगुवाई में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि गुजरात में गृहमंत्री रहते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महिला पुलिस अधिकारी का फोन टेप कराया।
मलिक ने आरोप लगाया कि अमित शाह नोटबंदी के वक्त अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के निदेशक थे। इस दौरान अहमदाबाद के सहकारी बैंक ने देश के जिला सहकारी बैंकों में सर्वाधिक रकम जमा की। उन्होंने कोतवाल को शिकायती पत्र सौंपकर उनसे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मौके पर प्रदेश महासचिव सन्नी प्रजापति, प्रशांत, अवनीत सिंह, ऋषभ कुमार, विशाल, गौरव भारती, अरविंद कुमार, मृत्युंजय गुप्त, सागर नौटियाल, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे।