{"_id":"5b3bae104f1c1b81288b4643","slug":"153063784010-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चलाते समय मोबाइल स्विच ऑफ रखेंगे चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चलाते समय मोबाइल स्विच ऑफ रखेंगे चालक
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस की बैठक में वाहन चलाते समय चालकों को अपना मोबाइल बंद रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड पर सख्त कार्रवाई किए जाने की भी चेतावनी दी गई है।
धुमाकोट क्षेत्र में बस हादसे में 48 लोगों की मौत के बाद पुलिस विभाग ने चौकसी बरतना शुरू कर दिया है। मंगलवार को कोतवाली परिसर में परिवहन विभाग, जीएमओयू अधिकारियों के साथ ही वाहन चालकों की बैठक आयोजित की गई। कोतवाल एनएस बिष्ट ने कहा कि सभी ब्रांच रूटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिष्ट ने कहा कि ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने वाहन चलाते समय चालकों का अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ रखने की हिदायत दी। कहा कि वाहन चलाते समय फोन पर बात करना दुर्घटना का प्रमुख कारण है। बैठक में पूजा जोशी एजीएम परिवहन निगम, महाबीर बहुगुणा, संदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह नेगी, गजपाल सिंह रावत, राजेश कुमार, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।