{"_id":"5b3bad0e4f1c1ba2288b4632","slug":"153063758217-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी ने जलाए सरकारी दस्तावेज, जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी ने जलाए सरकारी दस्तावेज, जांच के लिए कमेटी गठित
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर विभागीय दस्तावेजों को जलाने का मामला सामने आया है। एनआईटी प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित की है।
एनआईटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में एक अधिकारी, विभागीय दस्तावेजों को जलाते हुए दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि एनआईटी प्रशासन ने इस सीसीटीवी फुटेज को दिखाने के लिए परिसर में पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया। हालांकि एनआईटी प्रशासन ने इस संबंध में पुलिस के पास अभी कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जिन दस्तावेजों को जलाया गया है, वे कितने महत्वपूर्ण थे, इस मामले की जांच के लिए एनआईटी प्रशासन ने कमेटी का गठन किया है। एनआईटी प्रशासन के अधिकारी इस मामले में मीडिया के समक्ष कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं। ब्यूरो