{"_id":"5b3bad0b4f1c1ba1288b468f","slug":"1530637578824-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद बहाल हुई पिंडर घाटी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद बहाल हुई पिंडर घाटी की बिजली
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। तकनीकी खराबी के चलते गुल हुई पिंडर घाटी की बिजली आपूर्ति 24 घंटे बाद मंगलवार दोपहर को बहाल हो पाई। लोगों ने कहा कि पिंडर घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली आपूर्ति तीन सालों से अनियमित बनी है। यहां हल्की हवा और बारिश में भी बिजली गुल हो जाती है, जिससे ठीक करने में ऊर्जा निगम लंबा समय लगाता है।
पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली, देवाल ब्लाकों की बिजली सोमवार दोपहर एक बजे गुल हो गई थी। रात भर अंधेरे में रहने के बाद मंगलवार सुबह भी बिजली की आपूर्ति सुुचारु नहीं हो पाई। व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद मलेठा, जयवीर कंडारी सहित कई लोगों का कहना है कि चार साल पहले नारायणबगड़ में ऊर्जा निगम के डिवीजन की स्थापना भी हुई लेकिन पिंडर घाटी की बिजली व्यवस्था सुधर नहीं पा रही है। सिमली से नलगांव तक अक्सर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे कई दिनों तक घाटी के तीनों ब्लाकों की बिजली गुल हो जा रही है। सोमवार को दोपहर एक बजे गुल हुई बिजली मंगलवार दोपहर एक बजे सुचारु हो पाई। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता जेएस रावत ने बताया कि सिमली और नलगांव के मध्यम 33केवी की लाइन पर फॉल्ट आने से दिक्कत हो गई थी। इसे ठीक कर आपूर्ति सुुचारु कर दी गई है।