{"_id":"5b3bad094f1c1b89288b4667","slug":"15306375776-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...रेगुलर पुलिस करेगी बलबीर प्रकरण की जांच!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...रेगुलर पुलिस करेगी बलबीर प्रकरण की जांच!
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। बुग्यालों में कीड़ा जड़ी निकालने गए घेस गांव के युवक की हत्या के मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने के लिए थराली के संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा ने डीएम को ज्ञापन भेजा।
घेस गांव के बलबीर राम की बुग्यालों में हत्या कर शव दफनाने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता धर्मराम ने राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में राजस्व पुलिस का दल सोमवार को ग्वाड़ बुग्याल के लिए रवाना हुआ था लेकिन 40 किमी से अधिक पैदल दूरी होने की वजह से राजस्व पुलिस का दल न तो वापस आया और न ही दल से कोई संपर्क हो पाया है। ऐसे में बलबीर की मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा ने बताया कि अति दुर्गम जगह होने की वजह से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की जांच राजस्व के बजाय रेगुलर पुलिस से कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।