{"_id":"5b3bad034f1c1b9e288b461e","slug":"153063757010-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि में वित अधिकारी पद के लिए सुगबुगाहट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि में वित अधिकारी पद के लिए सुगबुगाहट शुरू
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के वित्त अधिकारी पद के लिए प्रशासनिक भवन में गोलबंदी शुरू हो गई है। वित्त अधिकारी इसी माह में सेवा निवृत्त हो रहे हैं। अब इस पद के लिए पूर्व में प्रशासनिक भवन में महत्वपूर्ण पद पर रह चुके एक प्रोफेसर का नाम चर्चाओं में हैं।
सीबीआई जांच के बद अब प्रशासिनक भवन में वित्त अधिकारी पद को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। विवि के वित्त अधिकारी डा. पदमाकर मिश्रा जुलाई माह में सेवानिवृत हो रहे हैं। डा. मिश्रा गढ़वाल केंद्रीय विवि के पहले स्थाई वित्त अधिकारी हैं। केंद्रीय विवि के नियमानुसार वित्त अधिकारी का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। कुलपति और कुलसचिव का कार्यकाल पांच वर्ष तय है।
वित्त अधिकारी के सेवानिवृति का समय नजदीक आते ही इस पद के लिए विवि में गोलबंदी शुरू हो गई है। विवि के कई वरिष्ठ प्रोफेसर इस पद पर तैनाती गोटिया फिट करने की जुगत में हैं। नए वित्त अधिकारी के लिए पूर्व में विवि के प्रशासनिक भवन में महत्वपूर्ण पद पर रह चुके एक प्रोफेसर का नाम चर्चाओं में है। बताया जा रहा है कि उक्त पूर्व अधिकारी की नियुक्ति ही वित्त अधिकारी के पद पर की जाएगी। केंद्रीय विवि में वित्त अधिकारी, कुलसचिव व पुस्तकालय अध्यक्ष की सेवा निवृत्ति की उम्र 62 वर्ष तय है। वर्तमान वित्त अधिकारी डा. मिश्रा सात जुलाई को 62 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। ऐसे में इस बात पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वित्त अधिकारी सात जुलाई या फिर 31 जुलाई तक तक अपने पद पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
>>>>
वित्त अधिकारी की सेवा निवृत्ति के बारे में एमएचइआरडी से निर्देश मांगा गया है। वहां से मिलने वाले निर्देश के अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
डा. पदमाकर मिश्र, वित्त अधिकारी