फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   युवाओं की ढूंढखोज में हीला-हवाली पर हाईवे कि जाम

युवाओं की ढूंढखोज में हीला-हवाली पर हाईवे कि जाम

Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
युवाओं की ढूंढखोज में हीला-हवाली पर हाईवे कि जाम

विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। अलकनंदा में गिरी बोलेरो में लापता हुए दो युवकों की खोज में प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों और जनप्रतिनिधियों ने दो घंटे तक बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगाया। लोगों ने कहा कि दुर्घटना के तीन दिन बाद भी डीएम और पुलिस अधीक्षक मौके पर नहीं पहुंचे हैं। अलकनंदा में सर्च ऑपरेशन में भी हीला-हवाली की जा रही है। जाम के दौरान बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीएम ने जल्द युवाओं की खोज का आश्वासन दिया तो ग्रामीण शांत हुए।
एक जुलाई को पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी तोक में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समा गई थी। हादसे के बाद से देवी प्रसाद हटवाल, निवासी बेमरु गांव और राकेश मेहरा, सुरेंडा गांव लापता हैं। मंगलवार को पीपलकोटी के ग्रामीणों ने युवाओं की खोज के लिए सुबह ग्यारह बजे घटनास्थल पर ही बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा लिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही एडीएम मोहन सिंह, चमोली एसडीएम परमानंद राम और जोशीमठ एसडीएम योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को शीघ्र वाहन का पता लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने पर ड्रोन कैमरे से वाहन और लापता युवाओं की खोज की जाएगी। तीर्थयात्रियों की परेशानी और प्रशासन के आश्वासन पर लोग मान गए और दोपहर एक बजे जाम खोल दिया गया। गौचर, चमोली सहित निचले क्षेत्रों के पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। इस दौरान प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह, ज्येष्ठ उपप्रमुख अयोध्या हटवाल, अतुल शाह और देवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का फूंका पुतला
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन में लापता युवकों की ढूंढखोज में भारतीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन का पुतला फूंका। भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवल भट्ट ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार देवी प्रसाद हटवाल भाजयुमो मंत्री है, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं लगा है। इस मौके पर दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, आयुष हटवाल, वैभव मिश्रा, विपिन कंडारी, हिमांशु रावत, पवनेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिली सफलता
पीपलकोटी। बोलेरो हादसे में लापता हुए दो युवकों की खोज के लिए डीएम आशीष जोशी और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ड्रोन कैमरे के साथ अपराह्न तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचे। ड्रोन कैमरे से भी लापता युवाओं का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। डीएम ने बताया कि बुधवार को भी सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed