{"_id":"5b3a8d614f1c1b6b578b468c","slug":"15305639365-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र पूरा कराया जाए अधर में लटका नाला निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र पूरा कराया जाए अधर में लटका नाला निर्माण कार्य
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विकासनगर। केदारावाला के ग्रामीणों ने लांघा रोड पर निर्माणाधीन नाले को जल्द पूरा कराने की मांग की है। इस बाबत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है और शीघ्र कार्य शुरू न होने पर शनिवार से आंदोलन की चेतावनी दी है।
पूर्व प्रधान गुलफाम अली का कहना है कि गांव में नाला निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में लटका है। यहां कई घरों के आगे निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे अक्सर लोग नाले में गिरकर चोटिल होते हैं। शिकयत के बाद भी ठेकेदार घरों के आगे स्लैप और पैराफिट का निर्माण नहीं करा रहा है। इसके अलावा नाला निर्माण में काफी अनियमितताएं बरती गई हैं। नाले की सतह सड़क से ऊंची है। इससे सड़क पर जलभराव हो रहा है। ऐसे में जल्द ही निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में सामून, निजामुद्दीन, शाहरुख खान, हुसनदीन आदि शामिल हैं।