फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरविंदर मानकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

हरविंदर मानकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार

Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
हरविंदर मानकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

सेलाकुई। हीलिंग ऊर्जा इंस्ट्टीयूट ऑफ कॉस्मिक साइंसेस के तत्वावधान में सोमवार को गोल्डन इंडियन ऑफ दि इयर अवॉर्डस-2018 का आयोजन किया गया। सेलाकुई स्थित एक निजी होटल में आयोजित समारोह का शुभारंभ अवॉर्ड के जूरी सदस्य डॉ. एचएस रावत, ज्योतिषाचार्य डॉ. जय मदान, मिस इंडिया मैग्नीफिशेंट वूमन आइकॉन-2013 सिमरन आहूजा, बॉलीवुड निर्देशक हरविंदर मानकर, अभिनेता दिनेश मोहन, अभिनेत्री मोनिका कोहली ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह के दौरान चंद्रशेखर मेहरवाल को बेस्ट फैशन डिजाइनर ऑफ दून और हरवींदर मानकर को बॉलीवुड डॉयरेक्टर के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। इसके साथ ही समाज सेवा के लिए गुरदास सिंह, प्रिया सावंत, शिक्षा के लिए डॉ. विजय कुमार चावला, स्वास्थ्य के लिए डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. चेतना खत्री, फैशन के लिए सुप्रिया खुराना को गोल्डन इंडियन ऑफ दि इयर अवॉर्ड से नवाजा गया। फीमेल डीजे के लिए बरखा कौल और बेस्ट शेफ के लिए स्वाति वर्मा को अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम में गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित को भी गोल्डन इंडियन ऑफ दि इयर का पुरुस्कार दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राज्यों के 50 लोगों को यह पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कलाकारों ने हिंदी गानों पर नृत्य पेश किए। कार्यक्रम में पावंटा के विधायक सुखराम चौधरी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. हरसिमरन सिंह चौधरी और डॉ. हरलीन कौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed