{"_id":"5b3a8d444f1c1b16588b46bf","slug":"15305639082-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुमाकोट हादसे पर आरटीओ पर की जाएगी कार्रवाई: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुमाकोट हादसे पर आरटीओ पर की जाएगी कार्रवाई: महाराज
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पौड़ी के धुमाकोट बस हादसे में जिले के संभागीय परिवहन अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस बाबत परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से बातचीत की है। इस मामले में काबीना मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात भी कही है। धुमाकोट बस दुर्घटना में घायल दो बच्चों समेत तीन लोगों से मिलने के लिए सोमवार को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज एम्स पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से बातचीत की। पत्रकारों से बातचीत में महाराज ने कहा कि इस मामले में जिले के आरटीओ पर कार्रवाई की जानी जरूरी है। इससे भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बेहतर संदेश जाएगा। कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही भी ऐसे हादसों के लिए तय होनी चाहिए। कहा कि आवश्यकता है कि प्रदेश की सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरा जाए। खासकर बरसात होने के चलते सड़कों के किनारों की मरम्मत हों और उनमें सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं।