फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहले दिन से ही दिखाई देने वाली चुनावी हलचल

पहले दिन से ही दिखाई देने वाली चुनावी हलचल

Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन से ही दिखाई देने वाली चुनावी हलचल
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का नया शैक्षिक सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। कॉलेज के मुख्य द्वार पर छात्र संगठनों के लोगों द्वारा बैनर और स्टॉल लगाए गए थे। पहले दिन से ही कॉलेज में चुनावी वातावरण नजर आने लगा। पहले दिन कॉलेज में प्रवेश लेने वाले नए छात्र-छात्राओं की भीड़ नजर आई। कॉलेज में बीए, बीएससी और बीकॉम स्नातक प्रथम के लिए सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों की बिक्री में तेजी आई है। बीते 20 जून से अब तक डोईवाला महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए 770 आवेदन पत्र बिक चुके हैं।

नवांगतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए छात्र संगठनों के स्वागत बैनर कॉलेज के बाहर लगाए गए हुए हैं। वहीं, छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं के प्रवेश दिलाने में सहायता देने के लिए काउंटर लगाकर उनको फार्म भरने से लेकर जमा करने तक मदद दी। लंबे अवकाश के बाद महाविद्यालय खुलने के बाद रौनक दिखाई दी। कला, विज्ञान और वाणिज्य प्रथम में 60-60 सीटों पर प्रवेश होना है। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि सात जुलाई रखी गई है। कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि सोमवार से कॉलेज शुरू होने के साथ प्रवेश प्रक्रिया को गति दे दी गई है। नए शैक्षिक सत्र में व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed