{"_id":"5b3a611d4f1c1be4568b456d","slug":"153055260417-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास परिसर में प्रवेश निर्देशिका न मिलने पर छात्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास परिसर में प्रवेश निर्देशिका न मिलने पर छात्रों में रोष
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में प्रवेश निर्देशिका न मिलने पर छात्रों ने आक्रोश जताया है। छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कुलपति से वार्ता कर चौरास परिसर में प्रवेश निर्देशिका उपलब्ध कराने की मांग की है। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है।
सोमवार को चौरास परिसर के छात्रों ने छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में कुलपति से वार्ता की। प्रदीप पंवार ने कहा कि चौरास परिसर में हर वर्ष छात्रों को प्रवेश निर्देशिका उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन इस वर्ष यहां अभी तक प्रवेश निर्देशिका उपलब्ध नहीं कराई गई है। पंवार ने बताया कि इस संबंध में कुलसचिव से कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, बावजूद इसके चौरास परिसर में निर्देशिका उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।