{"_id":"5b3a5f364f1c1b70578b4568","slug":"153055183420-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में छह घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में छह घंटे अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे सोमवार को भारी बारिश के कारण लामबगड़ में छह घंटे तक बाधित रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
एक जुलाई की रात को करीब दो बजे हाईवे लामबगड़ में चट्टान से मलबे आने से बाधित हो गया था। सुबह जब पांच बजे बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में हाईवे बंद होने से यात्रा वाहनों के पहिए थम गए। सूचना मिलने पर सुबह छह बजे बीआरओ की मशीनें और अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब जाकर सुबह आठ बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका। हालांकि चट्टान से रुक-रुककर पत्थरों के गिरने का सिलसिला दोपहर बाद तक भी चलता रहा, जिससे पुलिस प्रशासन की ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही भी रुक-रुककर की गई। गोविंदघाट पुलिस चौकी के थाना प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि भारी बारिश के कारण यहां चट्टान से रुक-रुककर पत्थर छिटक रहे हैं।