{"_id":"5b3a5f324f1c1be4518b4572","slug":"153055179116-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में एक माह में पंद्रह दिन बाधित रही संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में एक माह में पंद्रह दिन बाधित रही संचार सेवा
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना से बार-बार चमोली जिले की संचार सेवा बाधित हो रही है। सोमवार को कर्णप्रयाग और गोपेश्वर के बीच दूरसंचार की ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त होने से दिनभर संचार सेवा ठप रही, जिससे गोपेश्वर, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग और चमोली में बीएसएनएल की ब्राडबैंड और बेस फोन सेवा ठप पड़ी रही।
व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, अरविंद नेगी और प्रकाश तिवारी का कहना है कि बैंकिंग सेवा पूरी तरह से संचार पर निर्भर है। ऐसे में ओएफसी लाइन के क्षतिग्रस्त होने से बैंकों का काम भी ठप पड़ रहा है। छात्रों को भी ऑनलाइन फार्म भरने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मई माह में भी पंद्रह दिनों तक जिले में दूरसंचार सेवा ठप रही, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के दर्शनों को पहुंच रहे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, बीएसएनएल के उप मंडलीय अभियंता बालक राम का कहना है कि ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य से बार-बार ओएफसी लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। शीघ्र ही लाइन दुरुस्त कर सेवा को सुचारु कर दिया जाएगा।