{"_id":"5b3a5dfe4f1c1b71578b456b","slug":"153055170516-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर दफना दिया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर दफना दिया, रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के घेस गांव में एक युवक की हत्या कर दफनाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मृतक युवक के पिता ने आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राजस्व पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित ने बताया कि घेस गांव निवासी धर्मराम ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट बताया कि उसका (धर्मराम) बेटा बलबीर राम (उम्र 35 वर्ष) दो माह पहले वह कीड़ा-जड़ी निकालने गांव से 40 किमी दूर ग्वाड़ बुग्याल गया था और वहीं रह रहा था। 30 जून को किसी ग्रामीण ने बताया कि किसी ने बलबीर राम की बुग्यालों में हत्या कर शव वहीं दफना दिया गया है। इस मामले में धर्मराम ने राजस्व पुलिस में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दुर्गम गांवों के ग्रामीण यहां महीनों तक बुग्यालों में रहकर कीड़ा-जड़ी निकालने के काम में लगे रहते हैं। इस दौरान कई बार कीड़ा-जड़ी निकालने वालों में विवाद की स्थिति भी बनती है। ऐसे में राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्व उपनिरीक्षक नीरज पुरोहित ने बताया कि मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय राजस्व दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है। मंगलवार तक टीम घटनास्थल पर पहुंच पाएगी। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।