{"_id":"5b3a5dfe4f1c1b71578b4568","slug":"1530551684922-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा अधिकारियों ने किया 22 विद्यालयों का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा अधिकारियों ने किया 22 विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। एक माह के अवकाश के बाद शिक्षक सत्र के पहले दिन सोमवार को जिले के शिक्षा अधिकारियों ने 22 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। सभी विद्यालयों में शिक्षक और स्टाफ कर्मचारी उपस्थित मिले, जबकि बारिश के चलते छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ललित मोहन चमोला ने आदर्श इंटर कालेज गौचर, उच्च प्राथमिक विद्यालय गौचर और जीआईसी लंगासू का औचक निरीक्षण किया, जबकि गैरसैंण, थराली, देवाल, पोखरी, घाट, पीपलकोटी, जोशीमठ और दशोली क्षेत्रों में खंड शिक्षा अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। सीईओ ललित मोहन चमोला ने बताया कि निरीक्षण किए गए विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित मिले, लेकिन छात्रों की संख्या कम रही। विद्यालय प्रशासन को छात्र संख्या बढ़ाने और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।