{"_id":"5b31539f4f1c1bf46e8b9917","slug":"152995932813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं मिली बसें, बढ़ी परेशानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं मिली बसें, बढ़ी परेशानियां
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में सोमवार को यात्रियों की संख्या अचानक से बढ़ने से परिवहन निगम के बस अड्डे पर अव्यवस्था फैल गई। पर्याप्त बसें नहीं मिलने से यात्रियों को गर्मी में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए निगम प्रशासन यूपी रोडवेज की बसें लगानी पड़ी। यात्रियों को ढोने के लिए ऋषिकेश डिपो की 70 बसें भी कम पड़ गई।
निगम के एजीएम पीके भारती ने बताया कि वीकेंड होने के चलते सिर्फ ऋषिकेश ही नहीं, बल्कि अन्य डिपो में भी इस प्रकार की समस्या बनी हुई है। बताया कि यात्रियों को दिक्कत नहीं हो, इसके लिए यूपी रोडवेज की बसों को निर्धारित समय से पहले ही नंबर पर लगाया गया, जिसके बाद यात्रियों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बताया कि तीन से चार दिनों तक यह दिक्कत बनी रह सकती है। इसके बाद हालात स्वत: ही सामान्य हो जाएंगे।