{"_id":"5b31269c4f1c1bc2378b5d75","slug":"152994780518-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील व पुलिस प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। उफल्डा निवासी रतन सिंह बलूड़ी ने तहसील व पुलिस प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। रतूड़ी का आरोप है कि उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट किए जाने और किराएदार द्वारा किराया न दिए जाने की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही हैैं।
सोमवार को भूख हड़ताल पर बैठे रतन बलूड़ी ने आरोप लगाया कि उन्होंने नगर स्थित एक संस्थान को अपना छात्रावास व छोटा वाहन किराए पर दिया था। अब संस्थान संचालक न तो छात्रावास का किराया दे रहा है और न ही वाहन की चाबी उन्हें सौंप रहा है। बताया कि जब वह संस्थान संचालक से किराये व चाबी देने की बात को लेकर मिले तो उनके व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई। आक्रोश जताया कि मामले में जब कोतवाली थाना श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। रतूड़ी ने इस मामले में एसएसपी से मिलने के बावजूद न्याय न मिलने की बात भी की। रतूड़ी ने कहा कि उनके पास अंतिम विकल्प भूख हड़ताल का ही बचा था। वहीं एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की गई है, जिसमें मामला सिविल का बताया गया। एसडीएम ने कहा कि वह अपने स्तर पर मामले को देखेंगे।