फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तहसीलदार के चालक ने एसडीएम कार्यालय में परिवार सहित दिया धरना

तहसीलदार के चालक ने एसडीएम कार्यालय में परिवार सहित दिया धरना

Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार के चालक ने एसडीएम कार्यालय में परिवार सहित दिया धरना
श्रीनगर। नायब नाजिर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग के लिए तहसील में कार्यरत एक चालक ने परिवार सहित एसडीएम कार्यालय में धरना दिया। चालक ने आरोप लगाया कि नायब नाजिर ने शराब के नशे में उसके साथ गाली गलौज की और एसडीएम ने नायब नाजिर के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे छुट्टी पर भेज दिया। बाद में मामला गरमाता देख एसडीएम द्वारा नायब नाजिर का अवकाश निरस्त करने व मेडिकल कराए जाने के निर्देश पर चालक ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील परिसर में चालक पद पर तैनात गोकुल गोस्वामी व एसडीएम के नायब नाजिर कमल पटवाल के बीच विवाद हो गया। गोकुल गोस्वामी का आरोप था कि नायब नाजिर ने शराब के नशे में उनके साथ गाली गलौज की। गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने तहसील परिसर में वाहन पार्क किया था। नायब नाजिर कमल पटवाल वाहन के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। ऐसा करने से मना करने पर शराब के नशे में धुत पटवाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गोस्वामी ने बताया कि जब मामले की शिकायत एसडीएम से की गई तो एसडीएम ने कार्रवाई करने के बजाय नायब नाजिर की छुट्टी पर भेज दिया। इससे आक्रोशित गोस्वामी ने एसडीएम मायादत्त जोशी पर नायब नाजिर का पक्ष लिए जाने आरोप लगाते हुए परिवार सहित एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में विवाद बढ़ता देख एसडीएम ने नायब नाजिर का अवकाश निरस्त कर दिया। साथ ही पुलिस को नायब नाजिर का मेडिकल कराए जाने के निर्देश दिए। जिस पर गोस्वामी ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed