{"_id":"5b31200f4f1c1bca228b785a","slug":"15299461281054-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 54 लाभार्थी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 54 लाभार्थी चयनित
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिला सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया। इस दौरान जिला उद्योग केंद्र की ओर से 42, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से 37 और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से 4 आवेदन जिला टास्क समिति के समक्ष रखे गए। इस दौरान समिति की ओर से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 54 आवेदकों के लिए 2 करोड़ 41 लाख धनराशि का ऋण स्वीकृत किया गया।
इसके बाद हुई जला उद्योग मित्र समिति की बैठक में औद्योगिक प्रोत्साहन नीति 2008 के तहत 70,931 का ब्याज ऋण स्वीकृत किया गया। साथ ही औद्योगिक आस्थान कालेश्वर में भूमि आवंटन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया, जिसमें अपर जिलाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी तथा महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को सदस्य नामित किया गया। जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एडीएम मोहन सिंह बर्निया सहित विभागीय अधिकारी और बैंक अधिकारी मौजूद थे।