फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कलक्ट्रेट परिसर में गरजे उक्रांद कार्यकर्ता

कलक्ट्रेट परिसर में गरजे उक्रांद कार्यकर्ता

Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में गरजे उक्रांद कार्यकर्ता

विज्ञापन
गोपेश्वर। गांव बसाओ-प्रदेश बचाओ अभियान के तहत उक्रांद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस प्रदेश के खजाने को बारी-बारी से लूटने में लगे हैं। दल ने राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने, पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाने समेत 14 सूत्री मांग को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में रुद्रप्रयाग से भी दल के अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, और उपाध्यक्ष अवतार सिंह राणा भी शामिल हुए।

धरना स्थल पर हुई सभा में प्रवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देवेश्वर भट्ट और मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना का मुख्य उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना था, लेकिन आज भी राज्य विकास में बहुत पीछे है। उन्होंने राज्य के मूल निवासियों को स्थायी निवासी की बाध्यता समाप्त कर मूल निवास प्रमाणपत्र निर्गत करने, युवाओं को परियोजनाओं में 80 फीसदी रोजगार देने, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में खाद्यान्न उपलब्ध कराने, विभिन्न विभागों में संविदा कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने और राज्य आंदोलनकारियों का चिह्निकरण कर पेंशन में बढ़ोत्तरी की मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अब्बल सिंह भंडारी, सत्य प्रकाश सती, बच्चीराम उनियाल, महिपाल सिंह, डा. वाईएन भट्ट, सीमा चौहान, वीरेंद्र असवाल, केशवानंद, विक्रम सिंह, संजय सिंह और भगत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed