फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चंद्रबदनी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी गठित

चंद्रबदनी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी गठित

Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंद्रबदनी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी गठित
देवप्रयाग। सिद्धपीठ चंद्रबदनी मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी के गठन में दाताराम भट्ट अध्यक्ष व डीपी भट्ट को मंदिर समिति का प्रबंधक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यकारिणी के गठन को लेकर मुख्य पुजारी दातराम भट्ट की अध्यक्षता में मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी पांच वर्षों के लिये 18 सदस्यीय समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष पद पर दाता राम भट्ट, उपाध्यक्ष शक्तिप्रसाद, प्रबंधक डीपी भट्ट, उप प्रबंधक जगदंबा प्रसाद, सचिव इंद्र भूषण, कोषाध्यक्ष शिवप्रसाद, सह सचिव केशवानंद सेमल्टी, भंडारपाल महादेव प्रसाद को चुना गया। जबकि बच्चीराम भट्ट, काशीराम, रामेश्वरप्रसाद बडोनी, हर्षमणी भट्ट, मुरारीलाल, देवीप्रसाद, सीताराम, सुंदर लाल व दिनेशचंद्र आदि को समिति का सदस्य चुना गया है। सिद्धपीठ चंद्रबदनी में परंपरानुसार पुजार गांव निवासी भट्ट परिवार, पुजारी व सेमल्टी परिवार पुरोहित का दायित्व निभाते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed