{"_id":"5b311f3a4f1c1bf26e8b9fc5","slug":"152994591516-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनियाणा गांव के युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनियाणा गांव के युवक ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। तहसील के सोनियाणा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। हालांकि युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है जो विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम है। उसमें युवक ने अपने इच्छा से आत्महत्या की बात कही है। युवक दिल्ली में नौकरी करता था और पांच दिन पहले ही घर आया था।
सौनियाणा गांव के रविंद्र सिंह नेगी (30) पुत्र भरत सिंह नेगी अपने चचेरे भाइयों के साथ दिल्ली रहता था और प्राइवेट नौकरी करता था। वह पांच दिन पहले ही घर आया था। सोमवार को गांव से लगभग 10 मीटर की दूरी पर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना गैरसैंण के एसआई विजय प्रकाश ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एसआई विजय प्रकाश ने बताया कि रविंद्र सिंह नेगी चचेरे भाइयों के साथ दिल्ली रहता था और पांच दिन पहले घर आया। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम लिखा है। सुसाइड नोट में कहा गया कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा है और मरने के बाद उसका पोस्टमार्टम न कराया जाए। एसआई ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।