{"_id":"5b311f384f1c1b214d8b86d6","slug":"15299459131-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने वन भूमि से कब्जा हटाने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने वन भूमि से कब्जा हटाने की मांग उठाई
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में डीएम आशीष जोशी ने जनता की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने पेयजल, निजी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने, रोजगार मुहैया कराने संबंधी 11 समस्याएं उठाईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित समस्याओं को निपटाने के निर्देश दिए।
पोखरी के ग्राम पंचायत नैल-गुड़म के ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत के अधीन वन भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों की ओर से कब्जा किया गया है, जिससे ग्रामीण खेती नहीं कर पा रहे हैं। इस पर डीएम ने एसडीएम पोखरी को तत्काल मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्दापानी निवासी सिद्धिलाल ने उनकी निजी नाप भूमि से कब्जा हटाने और निजी भूमि का मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाई। कोटेश्वर गांव के मनोज कुमार ने रोजगार मुहैया कराने की मांग की। डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी से मामले की जांच के लिए कहा। मुख्यमंत्री मोबाइल एप पर पैंग-मुरंडा (जोशीमठ) निवासी शंकर सिंह राणा की ओर से दर्ज शिकायत ऋषि गंगा नदी पर स्वीकृत 70 मीटर स्पान के झूला पुल का निर्माण पूरा न होने का संज्ञान लेते हुए डीएम ने लोनिवि के ईई डीएस रावत को शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देेेश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा और समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल आदि मौजूद थे।