{"_id":"5b3001314f1c1bca228b763f","slug":"152987269012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल से नहीं बनी सड़क, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल से नहीं बनी सड़क, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- टेलीफोन एक्सचेंज रोड के नहीं बनने पर किया प्रदर्शन
- सड़क के मुख्य द्वार पर टांगा जनप्रतिनिधि लापता का बोर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
ग्राम पंचायत सहसपुर अंतर्गत टेलीफोन एक्सचेंज रोड के न बनने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़क के मुख्य द्वार पर जनप्रतिनिधि लापता लिखा हुआ एक बोर्ड भी टांग दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन बीते 10 साल से सड़क बदहाल पड़ी है। हल्की सी बारिश में सड़क तालाब बन जाती है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क पर कई स्कूल और वन विभाग का दफ्तर भी है। सड़क निर्माण की मांग पर वह सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान से कई बार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें झूठे आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। मजबूरन उन्हें सड़क के प्रवेश द्वार पर जनप्रतिनिधि लापता का बोर्ड लगाना पड़ रहा है। कहा यदि जल्द ही सड़क की मेंटीनेंस का काम शुरू नहीं होता तो ग्रामीणों को दून-पांवटा हाईवे पर प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में मित्र लाल सैनी, रणवीर सिंह, रवि सैनी, मनोज राणा, हरीश गोयल, सोम चंद गोयल, दयानंद गोयल, लियाकत अली, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, दिलबर, सुलभ चतुर्वेदी, शैलेश, कश्मीरी लाल, राजकुमार, घनश्याम त्रिपाठी, राजू आदि शामिल रहे।
उधर, विधायक सहदेव पुंडीर ने बताया कि उक्त सड़क साडा के द्वारा स्वीकृत कराई गई है। जल्द ही इस रोड के टेंडर होने है। जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएंगे।