फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साहिया में जगी केंद्रीय विद्यालय खुलने की आस

साहिया में जगी केंद्रीय विद्यालय खुलने की आस

Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
साहिया में जगी केंद्रीय विद्यालय खुलने की आस
- केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तहसील प्रशासन को भूमि चयन प्रक्रिया को लिखा पत्र
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खुलने की आस जगी है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने तहसील प्रशासन को भूमि चयन प्रक्रिया के लिए पत्र लिखा है। पत्र के आधार पर तहसील प्रशासन ने केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए भूमि चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मालूम हो कि लंबे समय से क्षेत्रीय लोग जौनसार बावर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। मांग के समर्थन में कई बार स्थानीय लोग केंद्र और राज्य सरकार को पत्र भेज चुके हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए अब केंद्रीय विद्यालय संगठन ने क्षेत्र में स्कूल खोलने में दिलचस्पी दिखाई है। प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, बीडीसी अर्जुन सिंह, अनिल शर्मा आदि का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय खुलने से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को देहरादून और विकासनगर के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा। घर के पास ही छात्रों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनक सिंह चौहान का कहना है कि जड़वाला में पानुवा और मलेथा के ग्रामीणों की जमीन है। जिसे वह स्कूल को देने के लिए तैयार हैं। इस संबंध में 27 जून को मलेथा, पानुवा और अलसी गांव की बैठक बुलाई गई है। जिसमें एसडीएम भी शामिल होंगे। साहिया के राजस्व उपनिरीक्षक जयलाल शर्मा का बताया कि जल्द ही ग्रामीणों के साथ बैठक कर उपयुक्त जमीन का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed