फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुलदार ने महिला पर बोला हमला, भाग कर बचाई जान

गुलदार ने महिला पर बोला हमला, भाग कर बचाई जान

Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गुलदार ने महिला पर बोला हमला, भाग कर बचाई जान
- कफाणी गांव में गोशाला में घुसकर गुलदार ने दो मवेशियों को मार डाला
विज्ञापन

- कोटी विशायल क्षेत्र में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल
अमर उजाला ब्यूरो
चकराता। इन दिनों कोटी विशायल क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। शनिवार को गुलदार ने कफाणी गांव में एक महिला पर हमला बोल दिया। किसी तरह महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई। गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बीते पांच दिनों में गुलदार तीन मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। लोगों को रात भर जागकर पशुओं की रखवाली करनी पड़ रही है।

शनिवार को गुलदार ने कफाणी गांव में गोशाला में घुसकर ठेमणू की दुधारू गाय और बछड़े को मार डाला। गुलदार ने गोशाला में पशुओं को देखने गई टेमणू की पत्नी फुरकूनी देवी पर भी हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। गुलदार ने सिमोग गांव निवासी चतर शर्मा की बछड़ी को भी मार गिराया। इससे पूर्व बीते 19 जून को गुलदार ने कोटी-हरिपुर मोटर मार्ग पर धमोग मंदिर के पास घास काटने गई महिलाओं पर भी हमला कर चुका है। तब गुलदार से बचने के दौरान रिया पुत्री मदन सिंह ग्राम दोऊ खाई में जा गिरी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था जबकि, सुबिका पुत्री बलवीर निवासी डिमऊ, मनजीता पुत्री राजेश राणा निवासी अतलेऊ और गुलशन पुत्री सियाराम निवासी दोऊ को भी चोटें आई थी। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। शाम ढलते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, डीएफओ चकराता दीप चंद आर्य ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। संबंधित रेंजाधिकारी से रिपोर्ट लेकर कार्रवाई की जाएगी। वन बीट अधिकारी को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed