फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपाध्यक्ष ने सत्यमित्रानंद महाराज से की मुलाकात

भाजपाध्यक्ष ने सत्यमित्रानंद महाराज से की मुलाकात

Mon, 25 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपाध्यक्ष ने सत्यमित्रानंद महाराज से की मुलाकात
ब्यूरो/अमर उजाला, रायवाला।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भारत माता मंदिर ट्रस्ट के परमाध्यक्ष स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज से हरिपुरकलां स्थित उनके आश्रम में मुलाकात की और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अमित शाह ने उन्हें पार्टी के संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत केंद्र सरकार की चार वर्ष में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया।
रविवार को हरिद्वार दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज के साथ ही स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज से बातचीत की। संतों के साथ वार्ता के दौरान उन्होंने मोदी सरकार की भविष्य की योजनाओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


...और मायूष हुए कार्यकर्ता
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिपुरकलां पहुंचने की जानकारी मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ भारत माता जनहित ट्रस्ट आश्रम के बाहर जुट गई। शाह से मिलने और उनके स्वागत को जुटे कार्यकर्ताओं को उस समय मायूस होना पड़ा, जब अमित शाह बिना किसी से मिले सीधे आश्रम में दाखिल हो गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत कोई भी कार्यकर्ता न तो आश्रम के भीतर प्रवेेश कर सका और न ही उन्हें मिल पाया। लिहाजा उन्हें बिना स्वागत के ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed