{"_id":"5b2fff564f1c1b2b428b6a40","slug":"152987221520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभागियों को स्वच्छता संबंधी किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभागियों को स्वच्छता संबंधी किया जागरूक
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
परमार्थ निकेतन आश्रम में परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि के सानिध्य में रविवार को दो दिवसीय स्वच्छता प्रशिक्षण शिविर विधिवत शुरू हो गया, जिसमें 60 से अधिक छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को साफ-सफाई व जल संरक्षण के तौर तरीकों से अवगत कराया गया। बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वच्छता दूत बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त विषय पर जन जागरुकता के लिए तैयार करना है। शिविर में जल संचय की महत्ता, गंगा व अन्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण के कारकों, घरों से निकलने वालेे कचरे/प्लास्टिक का उचित निस्तारण, खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति जानकारी दी गई।
इसके अलावा युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने आदि विषयों पर चलचित्रों व पपेट शो के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन की ओर से सर्वहारानगर में महिला स्वयं सहायता समूह को विमन फॉर वॉश कार्यक्रम के तहत शौचालय की मरम्मत, हैंड वॉश स्टेशन की मरम्मत और दीवारों के प्लास्टर आदि कार्यों का प्रशिक्षण भी दिया गया। इस अवसर पर आदित्यानंदा सरस्वती, सैमुअल, स्वामी दयानिधि दास, जैम्स टोपो, विशाल भट्ट, रामचरण, चंद्रकांता जोशी, आचार्य प्रिंस, अजय दास, अरविंद कुमार, रवि सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।