{"_id":"5b2fced04f1c1b684d8b834c","slug":"15298597939-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बदरीनाथ में आस्था पथ पर अतिक्रमण न करने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बदरीनाथ में आस्था पथ पर अतिक्रमण न करने की अपील
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ। बदरीनाथ में शांति और यात्रा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बदरीनाथ पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बैठक की, जिसमें बदरीनाथ में स्वच्छता , अतिक्रमण हटाने, तीर्थयात्रियों के साथ मधुर व्यवहार से पेश आने और बाहरी व्यक्ति के सत्यापन पर जोर दिया गया।
बामणी गांव के नंदा चौकी में थानाध्यक्ष अनिल जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष जोशी ने कहा कि बदरीनाथ के आंतरिक मार्गों पर अतिक्रमण से कई बार तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पुलिस टीम की ओर से ग्रामीणों को साइबर क्राइम, मोबाइल से संबंधित धोखाधड़ी से बचने के बारे में भी बताया। मौके पर एसआई सुमित कुमार, वन सरपंच संगीता मेहता, बलदेव मेहता, धीरज, रजनीश, सूरज, अतुल शर्मा, रामदेव, आजाद, दीपक आदि मौजूद थे। वहीं, चमोली जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों की ओर से गांव-गांव में ग्रामीणों को कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।