{"_id":"5b2fcea04f1c1b8c278b7797","slug":"152985974515-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण में गोपेश्वर का तीसरा नंबर की खबर के साथ इनसेट---","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण में गोपेश्वर का तीसरा नंबर की खबर के साथ इनसेट---
Updated Sun, 24 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर पालिका गोपेश्वर ने वर्ष 2015 में जैविक कूड़े से खाद बनाने का कार्य शुरू किया। इससे जहां नगर में बिखरे कूड़े का नियोजित ढंग से निस्तारण किया जा रहा है, वहीं, पालिका को खाद के विपणन से 20 हजार रुपये प्रतिमाह की आमदनी भी हो रही है। शीतल पेय और अन्य वस्तुओं में प्रयुक्त होने वाली प्लास्टिक की खाली बोतलों के निस्तारण के लिए पालिका की ओर से कंप्रेशर मशीन का संचालन किया जा रहा है। इससे पालिका ब्लाक बनाकर हर माह करीब 15 हजार रुपये कमा रही है।
घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित करता है कूड़ा वाहन
वर्ष 2014 से पालिका की ओर से गोपेश्वर और चमोली बाजार में सायंकालीन सफाई की व्यवस्था की गई है। दिनभर नगर की दुकानों से निकलने वाले कूड़े का शाम के समय निस्तारण कर दिया जाता है। कूड़ा वाहन के जरिए आंतरिक पहुंच मार्ग तक कूड़ा एकत्रित कर निस्तारित किया जा रहा है। जिला अस्पताल में मेडिकल कचरे के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।